महालक्ष्मी कालोनी में खड़ी 5 गाड़ियों के अज्ञात बदमाशों ने कांच फोड़े

रसूलपुर निवासी इमरान खान ने बताया कि वह महालक्ष्मी नगर में किराए का प्लाट ओर दुकान लेकर अपना गैरेज पिछले 10 साल से चला रहा हु जिसमे किसी कालोनी वालो को दिक्कत नही है मगर यहा रहने वाले दो घरों के लोगो को दिक्कत है जिसने पहले भी तीन से चार बार पुलिस और नगर निगम में मेरे नाम से शिकायत कर चुके है उन्ही लोगो ने मेरे गैरेज के सामने पार्क के पास रखी हुई 5 करो के कांच फोड़ दिए जिससे मुझे आर्थिक नुकसान हुआ है में गरीब कर्मचारी हु में कहा से नुकसान भरूँगा पुलिस में आवेदन दिया है उनसे अपील करता हु की उचित कार्यवाही की जाए