औद्योगिक थाना एसआय पर रिश्वत लेकर झूठा प्रकरण बनवाने का आरोप? (सीएम हेल्प लाईन से लेकर पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत )

देवास (खुमानसिंह बैस) देवास के चर्चित होटल रेस्टोरेंट व्यपारी गुप्ता परिवार मे प्रापर्टी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि उसने पुलिस को रिश्वत देकर झूठा प्रकरण दर्ज करवाया है ।
फरियादी पक्ष श्याम कुमार गुप्ता और उनके बेटे हिमांशु ने रिश्वत लेनदेन और सांठगांठ से जुड़े कुछ आडियो के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेल्प लाईन पर भी शिकायत की है ।
हिमांंशु गुप्ता ने आरोप लगाया कि उप निरीक्षक जगदीश पटेल जब नाहर दरवाजा थाने पर थे सुरक्षा प्रोटेक्शन देने के लिए 1000 रुपये प्रति राउंड लेते थे और एक गिलास दूध भी पीते थे । उनका पोस्टिंग औद्योगिक थाने पर होने पर भी दो तीन बार हजार रुपये ले गये तब हमने कहा कि आपका थाना क्षेत्र बदल गया है अब हम रुपये नहीं देंगे ,इसी बात की रंजिश उप निरीक्षक पटेल को थी । श्याम गुप्ता के द्वारा देवास पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई कि उनके विरूद्ध 2 फरवरी को रामकुमार गुप्ता (लालाजी) और मुरारी गुप्ता के द्वारा किसी प्रकार का विवाद न होने के बाद भी रामकुमार (लालाजी) और मुरारी गुप्ता के द्वारा कोतवाली थाने में उपनिरीक्षक जगदीश पटेल, अजय शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों से मिलकर ,षडय़ंत्र रचकर झूठा प्रकरण बनाया गया है। श्याम गुप्ता के अनुसार लालाजी ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में पदस्थ उपनिरीक्षक जगदीश पटेल से मिलकर तथा उन्हें पचास हजार रूपए रिश्वत देकर षड्यंत्र पूर्वक प्रकरण पंजीबद्ध करवाया है। उपनिरीक्षक पटेल ने कोतवाली में पदस्थ अजय शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से हमारे परिवार के तीन लोगों पर झूठा प्रकरण दर्ज करवा दिया जो आडियो रिकार्डिंग और कुछ प्रभावी तथ्यों से स्पष्ट होता है ।
हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिस दिन प्रकरण दर्ज हुआ उस दिन हम हमारी दुकान पर ही थे और उसी दिवस के सीसीटीवी फुटेज यदि निकाले जाएंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
इसी कार्रवाई के बाद हमने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत की। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। गुप्ता ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नही कर रही है और केवल आश्वासन दे रही है। क्या पुलिस अपने पद अधिकारों का दुरुपयोग करने वालों को बचाना चाहती है?
हिमांंशु गुप्ता के अनुसार उन पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। हम निष्पक्ष कार्यवाही चाहते हैं।
रिश्वत लेनदेन का आडियो, खबर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर दिखाई दे रही है ।
फरियादी गुप्ता परिवार मामले को सप्रमाण न्यायालय ले जाने की बात भी कह रहा है ,
जानकारी के अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान को जांचकर तीन दिन मे रिपोर्ट देने का निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों से मिला है ।