शर्मिन्दा सालों ने उजाड़ दियाअपनी ही बहन का सुहागदेवास के युवक की इन्दौर मे चिकन की छुरी से हत्या

देवास । प्रेम विवाह करने पर लड़की के भाईयों ने अपने जीजा युवक समीर खान की चिकन काटने की छुरी से चौराहे हत्या कर दी। इंदौर शहर में ऑनर किलिंग का यह खौफनाक मामला सामने आया है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे युवक खून में लतपथ रोड़ पर पड़ा हुआ तड़प रहा है। देवास की मिर्जा बाखल निवासी समीर ने दो महीने पूर्व आरोपी की बहन अलमास से प्रेम विवाह किया था। लड़की के भाई आरोपी अब्दुल अयाज और अब्दुल वकार शाम को समीर को किसी बहाने से चौराहा पर ले गए और छुरी से लगातार 13 से अधिक वार कर हत्या कर फरार हो गए। रावजी बाजार थाना टीआई सविता चौधरी के अनुसार घटना रविवार 28 फरवरी मोती तबेला स्थित रॉयल कैफे के सामने की है। समीर पुत्र आरीफ खान निवासी मिर्जा बाखल ने दो महीने पूर्व आरोपियों की बहन अलमास से परिवार की मर्जी के विरुद्ध शादी की थी। समीर आरोपी सालों के चिकन सेंटर पर काम करता था। हत्यारे सालों की बहन अलमास और समीर मे प्रेम हो गया और उन्होंने घर से भागकर निकाह कर लिया । आरोपियों के रिश्तेदार इस बात को लेकर उन्हें ताने देते थे। अलमास के पिता की तबियत खराब होने की सूचना और समझौता के बाद पहले आरोपी दावत पर देवास आये और रविवार को समीर सहित अलमास को पिता की तबियत देखने मोती तबेला बुलाय। समीर ने ससुराल में चाय पी और कुछ देर चर्चा करता रहा। थोड़ी देर बाद साला वकार उसे दुकान दिखाने के बहाने से चौराहा पर ले आया। यहां पहले से मौजूद उसका भाई अयाज भी आ गया और दनादन छुरी से मारना शुरू कर दिया। आरोपी ने करीब 13 से अधिक बार चाकू के वार किए और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की मोती तबेला मे चिकन की दुकान है और क्षेत्र मे दबाव भी था । आरोपियों को लगता था कि पूरे मोहल्ले में उनकी इज्जत खराब हो गई है । बदला लेने और अपना प्रभाव बनाये रखने के लिए दोनो भाईयों ने समीर को चौराहा पर लाकर सबके सामने उसको मार डाला । बताया जाता है कि बीस साल पहले समीर के पिता आरिफ खान सवारी लेकर अपनी निजी वाहन से गये थे जिनका आज तक पता नहीं है और इकलौते समीर की हत्या हो गई । बताया जाता है कि समीर की पत्नी आरोपियों की बहन भी गर्भवती है । सूत्रों के अनुसार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं ।