देवास(खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) इन दिनों शहर और जिले मे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह के मार्गदर्शन मे वर्दी की सक्रियता और सफलताओं की चर्चा हो रही है । दिनांक 22.फरवरी 2021 को थाना बरोठा के तहत रामदेव मंदिर चौक स्थित एक अनाज व्यापारी ब्रजेश महाजन पिता जगन्नाथ महाजन के यहां अज्ञात आरोपियों द्वारा दिन मे ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया । इस घटना की सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा मिलने पर थाना प्रभारी बरोठा टीम सहित घटनास्थल पहुंचे । बरोठा थाना प्रभारी शैलेन्द्र मुकाती द्वारा इस घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 86/20 धारा 380 भा.द.वि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए ” 02 विशेष टीम ” का गठन किया गया और दोनो टीमों को अलग अलग कार्य दिये गये । टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के सीसी टीवी फूटेज सहित तकनीकी साक्ष्य इकट्ठा किये गये । सीसी टीवी फूटेज की जांच मे 2 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मोटर साइकिल से घटनास्थल की रैकी कर, अनाज व्यापारी के गल्ले से नगदी 1,57,000 / -रूपये लेकर फरार हो जाने की जानकारी मिली । फूटेज की सहायता से अज्ञात आरोपियों के आने जाने का मार्ग स्पष्ट किया गया । टीम द्वारा सक्रिय जांच ,मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से दोनो आरोपियों को चोरी मश्रुका एवं मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कृषि उपज मण्डी में हम्माली करता है और अपने साथी के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रो के अनाज व्यापारियों के यहां रेकी कर दोनो चोरी की वारदात करते हैं । पुलिस द्वारा चोरी किये गये 1,18,500 रूपये नकदी आरोपियों की निशादेही से बरामद कर घटना में प्रयोग की गई हीरोहोण्डा मोटर साइकिल क्रमांक एम पी – 41 – एन इ – 2866 कुल 1,68,500 रूपये जप्त जप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपियों के नाम कृष्णा पिता गोपीलाल कसुमारिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम पिपलौदा द्वारिकाधीश थाना नरवर जिला उज्जैन, हालमुकाम जयशिव कालोनी रूपाली होटल के पीछे भोपाल रोड देवास हैं ।दोनो पर और भी अपराध दर्ज बताये जा रहे हैंं ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( कन्नौद ) सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व और अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) राकेश व्यास , उप पुलिस अधीक्षक ( सायबर )किरण कुमार शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा शैलेन्द्र मुकाती , उनि कपिल नरवले , प्रआर मदन मंडलोई , आरक्षक ( चालाक ) कुलदीप गुर्जर , आरक्षक सुनील रावत थाना बरोठा , सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम वर्मा , प्रधान आरक्षक सचिन चौहान , म.प्र.आर गीतिका कानूनगों , आरक्षक शिवप्रतापसिंह सेंगर सायबर सेल देवास द्वारा चोरी की वारदात का खुलासा करने में सराहनीय योगदान रहा । सफल टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है । बरोठा वासियों ने पुलिस सक्रियता और सफलता सराहनीय बताया है ।

