देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों का आनंद लिया आर्मी में भर्ती होने आये युवाओं ने

श्रीमंत राजमाता गायत्रीराजे पवार साहब,श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह साहब के मार्गदर्शन,एवं पूर्व महापौर सुभाष शर्मा जी मे नेतृत्व में भाजयुमो नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ओर उनकी टीम के द्वारा एस्कॉर्ट स्कूल गंगा नगर देवास में पिछले 22 मार्च से प्रतिदिन आर्मी के लगभग 300 प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन व्यवस्था की जा रही हैसाथ ही देश भक्ति के जस्बे को बढ़ावा देने के लिए एक शाम देश के नाम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देवास के प्रशिद्ध गायक देवेन्द्र जी पंडित,सुनील जी मालवीय,मंगेश जी राव ने देश भक्ति के गीतों से समा बांधा व भर्ती में आये हुए सहभागियों ने आनंद लिया।प्रतिभगी बच्चो को रुकने का स्थान सही मिलने से उन्हें अपनी रूटीन व्यायाम करने में काफी आसानी हुई।इस अवसर पर श्री देवेंद्र पंडित,सुनील मालवीय एवं मंगेश राव का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।