देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) पुलिस अधीक्षक डॉ.शिवदयालसिंह द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अवैध कारोबारियों और माफियाओं पर अंकुश लगाने की प्रभावी कार्रवाई के बीच कुछ सट्टा जुआ अड्डा संचालक खाकी के खौफ से बेखौ़फ होकर आसानी से अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं । देवास मे कंजर मोहल्ले से लगी जबरन कॉलोनी मे अयाज और असलम मुल्तानी का सदाबहार सट्टा अड्डा आसानी से चलाया जा रहा है । अनेक छापों की औपचारिकता के बावजूद इस अड्डे को विशेष सुरक्षा और सहयोग प्राप्त है । यहां पटिये का सट्टा हाजिर भी संचालित होकर बड़ा मजमा लग रहा है । भवानीसागर क्षेत्र अवैध शराब,मादक पदार्थो और सट्टे की सुरक्षित मण्डी के रुप मे कुख्यात है । यहां के अड्डों पर पुलिस कभी प्रभावी कार्रवाई नहीं करति । इस समय भवानी सागर मे मादक पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री सहित तीन सट्टा और जुआ अड्डे संचालित किये जा रहे हैं । एक अड्डा पुराना और सदाबहार होकर पुलिस का अप्रत्यक्ष सहयोग भी चर्चित है । देवास जिला होमगार्ड कार्यालय के सामने और कपारो कारखाना(पुरानी स्टील ट्यूब )मार्ग पर जिलाबदर ,दो तीन जुलूस निकले सटोरिये धर्मेन्द्र रामजाने का पक्की पर्ची का सट्टा औरा हाजिर पटिये का कारोबार बहार पर है । इस समय कोतवाली थाना पर ईमानदार और दमदार निरीक्षक होने के बावजूद भवानीसागर और जबरन कॉलोनी मे खुला सट्टा जुआ चलना आश्चर्यजनक है!

