कोरोना संबंधित लक्षण होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर सपंर्क करें-कलेक्टर श्री शुक्ला

देवास, 14 अप्रैल 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना संभावित लक्षण महसूस होते है तो तत्काल जिले में बनाए गए फीवर क्लीनिक पर संपर्क करें। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ सहित अन्य किसी भी तरह के लक्षण महसूस होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर संपर्क करें। सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया जिले में 10 स्थानों पर फीवर क्लीनिक संचालित हो रहे है। जिसमें जिला अस्पताल देवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा, सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्या, पीपलरावां तथा उदयनगर हैं।