कोरोना महामारी में गरीबों की सहायता के लिये पुन: आगे आए मनोज राजानी व अन्य

देवास कॉंग्रेस के अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने कोरोना मरीजो के ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय मे बैड की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन को रू. एक लाख पांच हजार 105000/- का चैक सौपा। आज देवास एसडीएम को 10 बेड की व्यवस्था के लिये श्री राजानी द्वारा उनकी फ़र्म गंगा डेवकॉन के डायरेक्टर उद्योगपति श्री पवेल राजानी ने देवास SDM को चैक सौपा एवं यह भी कहा कि जिला प्रशासन को फेब्रिकेशन संबंधी कोई भी कार्य हो जिला प्रशासन को गंगा इंडस्ट्रीज परिसर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वही समाजसेवी राधेश्याम सोनी द्वारा भी 5 बेड कलेक्टर कार्यालय में सोपे गए एक अन्य संस्था एल आई सी द्वारा भी कलेक्टर को 3 बेड सोपे गए सभी जिला हॉस्पिटल के कोविड के लिए दिए गए पत्रकार मोहन वर्मा द्वारा भी कलेक्टर महोदय को कोविड वार्ड हेतू 45000 रुपये सोपे गए