अभी भी समय है देवास जिले की जनता जागो और पांचों विधायक पर दबाव बनाकर निकम्मै, चाटुकार जिला प्रशासन के गेर जिम्मेदार अधिकारियों को हटाओ अभियान चलाओ

समूचा देवास (कन्नौद से पंडित प्रमोद मेहता)जिला वर्तमान समय में कोरोनावायरस से चल रहा है जहां देखो जिधर देखो उधर मौत की खबर सुनने में आ रही है इसके बावजूद देवास जिले के निकम्मे गैर जिम्मेदार चापलूस चाटुकार जिला अधिकारियों के चलते देवास कोरोनावायरस में धड़क रहा है इसको देखते हुए इन निकम्मे जिले के अधिकारियों को हटाकर कोई योग्य अच्छे अधिकारियों को लाओ गांव गांव गली गली फैल रही यह महामारी दिनोंदिन अपने मौत का तांडव दिखा रही है एक तरफ प्रशासन शक्ति के नाम पर दिखावा कर रहा है सुबह 7:00 से 10:00 की सूट के अंतर्गत बाजारों में इतनी खतरनाक भीड़ इकट्ठा हो रही है तब कोई अधिकारी इस भीड़ के अंदर जाकर हटाने की जरूरत नहीं समझ रहा है इसके प्रत्यक्ष उदाहरण खातेगांव कन्नौद से मीडिया के लोगों ने जो वीडियो और फोटो डाले हैं प्रमाण के रूप में देखा जा सकता है इन सब बातों को गौर से देखिए और देवास जिले के पांचों विधायकों पर दवाव बनाकर इनको तत्काल हटाना चाहिए जब तक यह लोग नहीं हटेंगे देवास जिले की व्यवस्था है अव्यवस्थित रहेगी क्षेत्र के जागरूक नागरिकों से अपील की जाती है अब भी समय है निकम्मे प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र के पांचों विधायकों के समक्ष समूचे जिले के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का दवा बताएं अन्यथा रोज लाशों का ढेर मरघट पहुंचेगा कुछ देर हम उनका गम पाल लेंगे। पर ईश्वर आपको माफ नहीं करेगा चंदन नोटों के लालच में यह अधिकारी हैवान बन चुके हैं इसी के कारण अआज समूचे जिले में इनके नाकामी के कारण यह बीमारी घर घर फैल रही है। प्रशासन अगर शक्ति के साथ बाजार में उतरता तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता दूसरी तरफ इस बीमारी से निपटने के लिए प्रशासन की कोई व्यवस्था आज तक नहीं है समूचे जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर और आवश्यक दवाइयों का अभाव बना हुआ है निजी नर्सिंग होम में मन माही मर्जी का खेल चल रहा है इस महामारी बीमारी के चलते जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम दिन दूना रात चौगुना वसूल रहे हैं इसके बाद भी बीमार को जो सुविधा मिलना चाहिए वह आज तक उपलब्ध नहीं हो पाई है दूसरी तरफ इस महामारी बीमारी के भय दिखा कर जो देखो वो लूटने के लिए सड़क पर अपनी दुकान लगा कर बैठा है देश की आजादी से लेकर आज तक इतनी घटिया और गंदी राजनीति देखने और सुनने को नहीं मिली जो आज वर्तमान में चल रही है। क्षेत्र के विधायकों से क्षेत्र की जनता जोड़कर विनम्र निवेदन करती है अभी समय है आप जागो और इन निकम्मै अधिकारियों को हटाकर प्रदेश में बहुत से ऐसे अधिकारी हैं जो इस महामारी से आम जनता को बचा सकते हैं उनको लाकर जिम्मेदारी सौंपी जाय अन्यथा रोज हमारे बीच से गौरी शंकर दीक्षित, नारायण जी शर्मा, छोटू गर्ग जैसे हंसमुख चेहरे आ समय काल के मुंह में समा गए आगे भी सम आते रहेंगे।