बांगर की होटल मेपल्स ब्लू आय्याशी का सुरक्षित अड्डा छह युवतियां और छह दलाल -ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार तीन वाहन भी किये गये जप्त लम्बे समय से मिल रही थीं होटल मे अवैध गतिविधियों की सूचना

पुलिस अधिकारी से किराये पर होटल लेकर बना दिया अय्याशी का सुरक्षित केन्द्र

लड़कियां बाहर की बताई जा रही हैं । दलाल और ग्राहक आसपास के

सीएसपी विवेकसिंह और महिला पुलिस सहित सहयोगियों ने किया देहव्यपार का पर्दाफाश

देवास खुमानसिंह बैस) उज्जैन रोड स्थित बांगर के मेपल्स ब्लू होटल से एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सीएसपी विवेकसिंह और उनकी टीम ने छह युवकों के साथ छह युवतियों को अय्याशी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

होटल संचालक द्वारा दलालों के जरिये इन लड़कियों को दिल्ली से बुलवाकर धंधा करवाया जा रहा था ।
पकड़े गए सभी युवक भी बाहर के बताए जा रहे हैं । सूचना मिलते ही पुलिस सभी लड़के व लड़कियों को होटल के बंद कमरों से ही गिरफ्तार किया ।
मुखबिर की सूचना पर बीएनपी पुलिस ने देर रात लगभग 1.30 बजे छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया । गिरफ्तार आरोपियों मे 6 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं । पुलिस के अनुसार आरोपियों में अशोक निवासी राजगढ़,जयेश निवासी धार,सूरजभान निवासी दिल्ली, विनोद निवासी इन्दौर, अमित निवासी इन्दौर और राहुल निवासी दिल्ली शामिल हैं। इनके अलावा 6 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में तीन गाडियों को भी जब्त किया जिसमें से दो गाडियों पर दिल्ली और एक गाड़ी पर इन्दौर का नंबर दर्ज है। गाड़ियों के नंबर DL-4 CNB 5009,DL-4CAY,9124 तथा MP-09 CV,7958 है।
होटल शुरु से ही बदनाम है और यहाः बड़े स्तर पर जुआ संचालित होता रहा है।
यहां एक व्यक्ति की मौत भी स्वीमिंगपुल मे हो चुकी हैं । अब इसमे सेक्स रैकेट चल रहा था जिसके लिए पुलिस कार्रवाई से पहले ही मुखबिरी के कारण आरोपी सब फरार हो रहे थे ।