समीर राय हत्याकांड मे कैमरा विवाद की कहानी पुलिस का सफेद झूठ है पत्नी निकिता ने प्रेसवार्ता मे पेश किये प्रमाण के रुप मे युवक

युवको ने बताया हम समीर राय को नहीं जानते । हत्या के मुख्य आरोपी रोहित ने हमारा कैमरा पारिवारिक फोटो उतारने का कहकर रख लिया था । हमने सिविल लाईन थाना मे आवेदन दिया और पुलिस ने हमारा कैमरा समीर की हत्या से पहले ही दिलवा दिया था । ऐसे मे पुलिस द्वारा समीर की हत्या कैमरा विवाद मे होने के बड़े झूठ से नकाब उतर गया ।
निकिता ने बताया कि मामला सुपारी देकर हत्या करवाने की गहरी साजिशा का है । इस साजिश का सरगना भाजपा पदाधिकारी ,असामाजिक गतिविधियां मे लिप्त चिंटू उर्फ विशाल रघुवंशी है । निकिता ने बताया कि समीर राय को घर के समने गोली मारने वाले ने चिल्लाकर कहा कि चिंटू भैया का सपना पूरा हो गया है । आखिर पुलिस शिकायत नामजद क्यो नही कर रही

निकिता ने बताया की आप मीडिया सच सामने लाने मे सहयोग करते रहैं ।