आबकारी की लगातार हो रही कार्यवाही लाखो की मदिराओर लहान जब्त कर 6 प्रकरण दर्ज


देवास, 01 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देश पर देशी, विदेशी मदिरा, हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लहान का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर ने बताया कि जिले में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी वृत-देवास ब के ग्राम बरोठा, भीलाखेडा में विधिवत तलाशी ली गई जिसमें तालाब किनारे, नाले में एवं झाड़ियों में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लहान और हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34 (1) क के तहत 06 प्रकरण कायम किए उक्त प्रकरण में 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 11500 किलो महुआ लाहन जप्त किया। मदिरा व लहान का बाजार मूल्य 697000 रुपए है। लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया। इस दौरान कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डीपी सिंह, प्रेम यादव, संदीप सिंह, निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई एवं मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक गुरुदत्त वर्मा, दीपक टटवाड़े, आशीष, नितिन सोनी, सनत ओझा एवं नगर सैनिक केदार चौधरी, एस के शर्मा का विशेष योगदान रहा।