देवास जिले में आयोजित सैनिक भर्ती रैली में जे. डी. एवं टैक्‍नीकल पदों के लिए चयनित युवाओं की लिखित प‍रीक्षा 25 जुलाई को राजेश्‍वर स्‍कूल महू में होगी———–लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 से 17 जुलाई तक भर्ती कार्यालय महू से किये जायेंगे वितरित————

    देवास, 11 जुलाई 2021/ जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय महु द्वारा इन्दौर एवं उज्जैन संभांग के 15 जिलो के लिये 20 मार्च 2021 से 30 मार्च 2021 तक देवास के कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियम मे जिला प्रशासन देवास के सहयोग से आर्मी भर्ती रेली का आयोजन किया गया था। सैनिक भर्ती रैली में शारीरिक मापदण्ड में सफल आवेदको की लिखित परीक्षा होनी थी जो कोविड-19 के कारण आयोजित नही की जा सकी थी। जे. डी. एवं टैक्‍नीकल पदों के लिए चयनित युवाओं क लिखित प‍रीक्षा 25 जुलाई 2021 को राजेश्‍वर स्‍कूल महू में आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 से 17 जुलाई 2021 तक भर्ती कार्यालय महू से वितरित किये जायेंगे। आर.टी/जे.सी.ओ. एवं फार्मा आवेदको के लिये 29 अगस्त 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिनके एडमिट कार्ड 2 अगस्त 2021 से भर्ती कार्यालय महू से वितरित किये जायेगे। देवास जिले के च‍यनित युवा अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय देवास में सम्‍पर्क कर सकते है।     चयनित युवाओं को एडमिट कार्ड अलग-अलग दिन वितरित किये जायेंगे। जिसमें सोल्जर जीडी पोस्‍ट के लिए चयनित युवाओं आरएमडीएस नम्बर 1001 से 2000 तक को 12 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। सोल्जर जीडी पोस्‍ट आरएमडीएस नम्बर 2001 से 6000 तक के युवाओं को 13 जुलाई को, सोल्जर जीडी पोस्‍ट के बाकी बचे युवाओं को 14 जुलाई को, सोल्जर टेक्नीकल व ट्रेडमेन 8वीं पास युवाओं को 15 जुलाई को, क्लर्क व ट्रेडमेन 10वीं पास युवाओं को 16 जुलाई तथा सोल्जर एन ए व सभी अन्य ट्रेड में चयनित सभी युवाओं को 17 जुलाई 2021 को एडमिक कार्ड वितरित किये जायेंगे।