थाना सिविल लाईन देवास को चोरी के 03 वाहन पकड़ने में मिली सफलता

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. शिवदयाल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चलाये जा रहे गुण्डा विरोधी अभियान एवं वाहन, संदिग्ध चेकिंग अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनजीत सिंह चावला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान, थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन श्री संजय सिंह के निर्देशन में दिनांक 08.07.2021 को दौराने वाहन चेकिंग मे पुलिस द्वारा टेक्नीकल साफ्टवेयर वी. डी. पी. पोर्टल से चेकिंग करते एक मोटर साइकल बजाज डीस्कवर 135 सिल्वर काले पट्टे वाली जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP09 MX0930 को रोककर कागजात पूछताछ करते वाहन चालक विजय उर्फ विजु उर्फ भोपु विश्वास पिता सुखीराम विश्वास जाति बंगाली उम्र 20 साल निवासी 42/1, आड़ी पट्टी, मल्हार कालोनी देवास द्वारा अपना होना बताया जबकी पोर्टल पर चेक करते एवं जानकारी लेते उक्त वाहन चोरी होना पाया। जिस पर से उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर विस्तृत पुछताछ करने पर उक्त आरोपी द्वारा जिला इन्दौर, जिला देवास एवं आसपास के क्षेत्र से मोटर साइकल वाहन विगत वर्षो से चोरी करना बताया। आरोपी से पूछताछ मे थाना पलासिया इन्दौर क्षेत्र से एक मोटर साइकल बजाज डीस्कवर वाहन चोरी करना स्वीकार किया एवं जिला देवास, इन्दौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो अन्य मोटर साइकल जिसमे एक पेसन प्लस लाल रंग के पट्टे वाली एवं दूसरी टीव्हीएस मोटर साइकल इस प्रकार कुल तीन मोटर साइकल वाहन चोरी के किमती करीबन एक लाख रूपये के आरोपी से जप्त किये गये।

अपराध का तरीका:- आरोपी विजय उर्फ विजु उर्फ भोपु विश्वास पिता सुखीराम विश्वास जाति बंगाली उम्र 20 साल निवासी 42/1, आड़ी पट्टी, मल्हार कालोनी देवास द्वारा पूर्व मे रेकी की जाती थी साथ ही सुनसान ईलाको पर जाकर मौका देखते ही वाहनो के तार काट कर उन्हे डायरेक्ट चालू कर चुरा ले जाता था।

अपराध का उद्धेश्य:- वाहनो को चोरी कर अवैध धंधो के लिये प्रयोग करना एवं अपने घरेलु कामकाज मे उपयोग मे लेना।

जप्त मश्रुका:

  1. एक मोटर साइकिल बजाज डीस्कवर 135 सिल्वर काले पट्टे वाली जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP09MX0930 चेचिस नं. MD2DSJNZZRCF38780 इजिनं नं. JNGBRE73064 किमती करीबन 35000 रुपये।
  2. एक मोटर साइकिल पेशन प्लस लाल पट्टे वाली जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP09LL2037 चेचिस नं. 05J09C11281 एवं इजिन नं. 05J08M13001 किमती करीबन 35000 रुपये। एक मोटर साइकिल टीव्हीएस जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP09NN77550 चेचिस नं. MD625RF16B1K47513 एवं इजिन नं. BFIKB1046003 किमती करीबन 30000 रुपये। 03.

उक्त प्रकरण के खुलासा में थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक श्री संजय सिंह, सउनि प्रकाश चन्द्र राजोरिया, कार्य सउनि ठाकुर लाल, कार्य. प्र. आर. 804 धर्मवीर, आर.695 पंकज अजनोदिया, आर. 352 रवि पटेल, आर.349 नवीन देथलिया, आर. 814 लोकेश, आर.460 राजेश की सराहनीय भूमिका रही हैं। उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा