कांग्रेसियों ने जलाए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पांच पुतले (कांग्रेस चोरों से नहीं डरती- मनोज राजानी)

देवास । के सयाजी द्वार पर अलग-अलग दिशाओं से कांग्रेसी पुतले लेकर आए और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पाच पुतले जलाकर उनके विरुद्ध नारे भी लगाए ।
पुलिस को स्थिति संभालने मे बड़ी मेहनत करनी पड़ी । कांग्रेसियों से पुतला छीनने की कोशिश मे पुलिस धक्के मुक्की का शिकार भी हुई ।
कांग्रेसियों द्वारा शिवराज चौहान और भाजपा शासन को जमकर कोसा गया और चेतावनी भी दी गई ।
पुतले जलाते समय कांग्रेसियों पर पानी की तेज धारा का प्रयोग किया गया लेकिन वह पुतला जलाकर ही माने । कांग्रेसियों ने पुतले की पिटाई भी की ।
कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुचकर ज्ञापन भी दिया ।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर एफ आर आर दर्ज करने,उनसे अभद्र व्यवहार करने सहित वाटर केन प्रयोग पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, कांग्रेस अंग्रेज गौरोंं से नहीं डरी तो चोरों से क्या डरेगी?
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चावला ने कहा कि पुतला जलाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।