आज उज्जैन में चिंतामन गणेश मंदिर के समिप खेड़ापति कंकड़ समिति द्वारा बजरंगबली की पूजा अर्चना के पश्चात समस्त दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम जायसवाल ओर डॉ राठौड़ ने स्वयं प्रसाद वितरण किया ओर लोगो से इस प्रकार के कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्त आये ऐसा आग्रह भी डॉ राठौड़ द्वारा किया गया खेड़ापति समिति द्वारा समय समय पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किये जाते है जो कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते है डॉ राठौड़ ने उज्जैन की सभी धर्मप्रेमी जनता व भक्तों से निवेदन किया कि ऐसी संस्थाओं को आगे आकर आर्थिक सहयोग भी करे जिससे इस प्रकार के कार्यक्रम अधिक से अधिक हो और हिंदुत्व ओर हिन्दू संस्कृति की पहचान अच्छे से समाज मे जाए जिससे आने वाली नई पीढ़ी जो हमारी संस्कृति को भूलती जा रही है उन्हें भी इसका ज्ञान मिल सके


