देवास आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही सोनकच्छ एवं देवास वृत्त के ग्राम ओढ़ कंजर डेरे एवं बरोठा सांसी मोहल्ला मे की कार्यवाही 105 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त कर, 10 प्रकरण पंजीबद्ध, जप्त सामग्री 9 लाख 31 हजार रूपये की, 18200 लीटर महुआ लहान जप्त कर मौके पर विधिवत किया नष्ट

देवास, 12 अगस्‍त 2021/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी उपायुक्त श्री वी. के. सक्सेना के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व मे वृत्त सोनकच्छ मे ग्राम ओड कंजर डेरे एवं वृत्त देवास ब के बरोठा सांसी मोहल्ला में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 105 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 18200 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 9 लाख 31 हजार रूपये है। कार्यवाही में कुल 10 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

  कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, डी पी सिंह, प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, विजय कूचेरीया, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया एवं  आबकारी आरक्षक  गोविंद बडावदिया, विकास गौतम, बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, अशोक सेन, अरविंद जिनवाल, दीपक टटवाडे एवं संगीता यादव सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। फोटो संलग्‍न