देवास 12 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में देवास जिले के चिन्हित 75 ग्रामों में ‘’फिट इंडिया फ्रीडम रन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक अरविन्द श्रीधर ने बताया कि स्वतंत्रता अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘’फिट इंडिया फ्रीडम रन’’ का आयोजन किया जा रहा है।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ 12 मार्च 2021 को माननीय प्रधानमंत्री ने किया था। प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ समारोह के दौरान व्यक्त की गई भावनाओं के अनुरूप “इंडिया फ्रीडम रन 2.0” का आयोजन किया जा रहा है। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0, 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में दौड़ने और खेल जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने और मोटापे, आलस्य, तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया जाएगा “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज”।
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का शुभारंभ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मंत्री श्री अनुराग ठाकुर एवं राज्य मंत्री युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय मंत्रालय भारत सरकार श्री निशिथ प्रमाणिक द्वारा 13 अगस्त को किया जाएगा। शुभारंभ के दिन देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर 75 भौतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्री, भारत सरकार श्री अनुराग ठाकुर ने देश के युवाओं से अपने-अपने जिलों में उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। उन्होंने फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान को एक जन आंदोलन बनाने की अपील युवाओं से की गई है।

