धाराजी से कर्णेश्वर महादेव मंदिर करनावद तक भारतीय किसान संघ की भव्य कलश यात्रा (नर्मदा पानी के नाम पर आश्वासन से किसानो मे आक्रोश )

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) किसानों के अधिकार और सम्मान के लिए समर्पित भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार को धाराजी से कर्णेश्वर महादेव मंदिर करनावद तक भव्य-विशाल बाईक कलश यात्रा निकाली ।
यात्रा धाराजी से पीपरी पीपलपाटी ,पोलाखाल किशनगढ़ , रातातलाई भिकुपुरा ,
पुजाँपुरा ,बागली ,चापड़ा , हाटपीपल्या ,बरखेडा सोमा होकर कर्णेश्वर महादेव करनावद पहुंची ।
कलश यात्रा का अनेक नगर और गांवो मे पूजन कर स्वागत किया गया । कलश यात्रा रैली मे 500 मोटरसाइकिल पर किसान और श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद रहे ।
गांव मे राजनेताओं का प्रवेश बन्द

जब तक बागली क्षेत्र के एक एक गांव में मां नर्मदा का पानी नहीं पहुंचेगा तब तक गांवो मे राजनेताओं का प्रवेश भी बन्द रहेगा, चाहे वह कोई भी पार्टी का हो । किसान संघा के जिला अध्यक्ष गोरधन पाटीदार ने बताया की एक वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जी जोशी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा हाटपीपल्या मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आकर घोषणा कर हाटपीपल्या सिंचाई योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी । इसमें बागली के 99 गांव , हाटपीपल्या के 27, सतवास के 123 गांव, कन्नोद के 24 गांव, उदयनगर के 69 गांव जुड़े हुए थे लेकिन आज तक प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दी गई । बागली क्षेत्र में लगभग 20 गांवो मे प्रतिबंध लगा दिया गया है कि जबतक प्रशासकीय स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया नहीं हो जाती राजनेताओं का प्रवेश बन्द रहेगा । इसका प्रमाण बैठक के लिए आए विधायक पहाड़सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल को साथियों सहित वापस कर दिया गया ।

         प्रवीण पाटीदार ,दिनेश पाटीदार ,हेमचद पाटीदार ने बताया कि 2007 से सिचाई हेतु नर्मदा के पानी की मांग कर रहे हैं 

नारा दिया था
नर्मदा लाऐगे
मालवा बचाऐगे
जिसके तहत नर्मदा कालीसिन्ध योजना में बागली तहसील के केवल 12 गांव जुड़े हैंं ।
कलश यात्रा के स्वागत् सहित कर्णेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा किसान संघ के जिलाध्यक्ष गोरधन पाटीदार और कार्यकर्ताओं का सम्मान कर कलशयात्रा उद्देश्य पूर्ति की प्रार्थना कर्णेश्वर महादेव से की गई ।