- जप्त सामाग्री का बजार मूल्य 42500 रुपए कलेक्टर महोदय चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध
आबकारी वृत्त देवास अ के सिया पुरा सांसी मोहल्ले में अवैध मदीरा निर्माण के अड्डों पर कार्यवही की गई तथा भवानी सागर में गस्त कर कार्यवाही की गई जिसमें 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें 12 पाव देशी मदिरा, 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 650 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया, महुआ लाहन को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 42500 रूपए है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव , डी पी सिंह आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार आशीष गुप्ता, सैनिक संजय शर्मा सम्मिलित थे।,इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

