
देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर आली दीप) कर्तव्यपालन से प्यार होमामामा …सकारात्मक विचार हो… सेवा ही जीवन का आधार हो तो परिणाम चमत्कारी ही मिलते हैं ।देवास जिला जेल अधीक्षक रमेशचन्द्र आर्य ने भी यादगार कार्यकाल दिया है । आपका स्थानान्तरण भोपाल ही जाने पर चर्चा मे राष्ट्रपति पुरस्कार सहित अनेक उपलब्धियों का भी पता चला ।
अगस्त 2018 मे रमेशचन्द्र आर्य जेल अधीक्षक, जिला जेल देवास के पद पर पदस्थ हुयें। उनके जिला जेल देवास मे पदस्थ होने के उपरांत जेल के बाहर सुरक्षा चौकी का निर्माण कार्य किया गया । इसके बाद आपने जेल मे कई निर्माण कार्य प्रारंभ किए जिसमे बंदियों की पेशी के लिए वीडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष महित पुरूष वार्ड मे अला अलग, महिला वार्ड मे महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिये झुला घर का निर्माण कराया गया, जिसका नाम बिटिया घर रखा गया। इसके अतिरिक्त बंदियों के लिए इनकमिंग दूरभाष की व्यवस्था, ई मुलाकात की व्यवस्था और कोविड -19 संक्रमण काल का लाभ लेकर प्रत्यक्ष मुलाकात के क्षेत्र का विस्तार एवं नवीनीकरण किया गया । जेल मे संचालित आदर्श गौशाला मे गौवंशों के रहने हेतु गौशाला शेड का निर्माण और चारे की व्यवस्था हेतु चरी व बरसीम का उत्पादन जेल मे पडी रिक्त भूमि का उपयोग कर किया गया।
जेल की गौशाला से जेल मे बंदियों की चाय, बीमार बंदियों व बच्चों के लिये दुध का पूर्ण उत्पादन किया गया। कोविड -19 संक्रमण के दौरान जेल मे परिरूध्द कोई भी बंदी कोविड -19 संक्रमित नहीं हुआ।
बंदियों मे कौशल विकास हेतु सिलाई प्रशिक्षण, झाडू प्रशिक्षण, कृत्रिम आभूषण प्रशिक्षण आदि का बंदियों को प्रदान किए गए जिससे वह जेल से रिहा होकर आसानी से अपना जीवन यापन कर सके।
जेल मे बढई गिरी उद्योग और सिलाई उद्योग का प्रारंभ किया गया, जिसमे अनेक सामग्री बनाई गई। कोविड -19 संक्रमण के दौरान जेल संचालित सिलाई उद्योग मे मास्क निर्माण किया गया जो कि बाजार की तुलना मे कम राशि मे शासकीय संस्था व अन्य शासकीय व निजी संस्थाओं को प्रदान किए गये जेल के इस प्रकार किए गए ।कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए (जेल महानिदेशक द्वारा महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह वर्ष 2020 से सम्मानित किया गया )एवं 26 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

