बलात्कार के आरोपी मुस्तफा अंसारी का अवैध निर्माण ध्वस्त संगीन अपराधों के विरुद्ध देवास पुलिस कप्तान सख्त गुण्डे मवाली और माफियाओं को खाकी का खतरनाक मैसेज

एस पी डॉ शिवदयाल सिंह

देवास । देवास में चार सितबंर को एक नाबालिग के साथ शीलनाथ धूनी क्षेत्र में मुस्तफा अंसारी नामक लड़के ने 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया था।

हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिस पर कार्यवाही के तहत उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया।

देवास पुलिस अधीक्षक ने इस विषय पर स्पष्ट कहा है की इस प्रकार के अपराधियों को अब , छोड़ा नहीं जायेगा ,उन पर सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी ।

पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही को प्रशंसा मिल रही है ।