

देवास (शाकिर अली दीप/खुमानसिंह बैस) उज्जैन केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ की नवागत अधीक्षक डॉ. उषा राज द्वारा बाबा महांकाल और कालभैरव सहित अनेक सिद्ध मंदिरों मे दर्शन कर अपना पदभार लिया गया । अधिनस्थों से परिचय लेकर आपने जेल का निरीक्षण किया और सहायक अधिकारी हीरालाल परमार,सहित उज्जवला वाघमारे को तत्काल निर्देशित किया ।
होशंगाबाद केन्द्रीय जेल को स्वच्छ और आदर्श बनाने के लिए चर्चित उषा राज ने मीडिया से सकारात्मकता चर्चा भी की और मिलकर बहुत अच्छा करने का संकल्प भी लिया ।
आपसे एक अनौपचारिक चर्चा मे पता चला कि कर्तव्यपालन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियताआपकी पहचान है… आपकी दिनचर्या मे शामिल योग और ध्यान है… आपका लक्ष्य बंदियों की सेवा और समस्याओं का समाधान है… आपको माता शारदा के आशीष और वरदान हैं… चेहरे पर संतुष्टि और सफलताओं की मुस्कान हैं … आपका सुमन-सुगंधित व्यवहार से ही सभी के दिल मे श्रद्धा और सम्मान है ।
मध्यप्रदेश की प्रथम महिला जेल अधिकारी उषा राज की उपलब्धियों और स्वर्णिम सफलताओं की सूचि लम्बी है जिस पर बहुत कुछ लिखा जाकर प्रेरणा ली जा सकती है । ।अनेक क्षेत्रों मे कीर्तिमान बनाने के बाद आपने जेल सेवा मे सुधार को साकार किया है ।श्रेष्ठ छात्रा, श्रेष्ठ खिलाड़ी ,श्रेष्ठ शिक्षक,श्रेष्ठ वकील सहित अनेक भाषाओं की जानकार उषा राज ने आलग अलग विषय मे पी.एच.डी. भी की है । गायन और अनेक कलाओं मे सिद्ध हैं आप । समाज को श्रीगंगाचरण दुबे और अन्य न्यायाधीश देने वाली शिक्षक उषा राज की सुशिक्षा और संस्कार ही आपकी लोकप्रियता का आधार हैं ।
कोविड-19 संक्रमण से स्वय और बंदियों की सुरक्षा मे योग और गौशाला को श्रेय देने वाली अधीक्षक को सभी धर्मों का दिव्य ज्ञान भी है जो वह बंदियों से साझा करती हैं । सभी कीर्तिमान अलग रखकर अब आपका एक ही लक्ष्य है बंदियों मे समाजसेवा ,राष्ट्रप्रेम और सद्भावनाओं का विस्तार । स्वच्छ प्रशासन,कड़ा अनुशासन और शुद्ध पर्यावरण सहित सभी को स्वस्थ्य रखना आपका उद्देश्य है ।
शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अपने अनुभव ,ज्ञान और सकारात्मक कार्यो से कारागृह जेल को आदर्श आश्रम और सुधारगृह मे परिवर्तित करने वाली डॉक्टर
उषा राज की मैया क्षिप्रा मे श्रद्धा और बाबा महांकाल मे विश्वास केन्द्रीय जेल मे साकार करेगा नया विकास ,यह स्पष्ट है । कालभैरव कि कृपा और सांदिपनी गुरु की प्रेरणा से आपका कार्यकाल यादगार रहेगा यह स्पष्ट है । आल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव विजय पांचाल ना बताया कि दीदी उषा राज केन्द्रीय जेल मे सकारात्मक सेवा,सहयोग और प्रगति का नया कीर्तिमान बनाऐंगी । बंदियों के हित मे आप बहुत सी योजनाएं चलाना चाहती हैं । नवागत जेल अधीक्षक का अनुभव,योग्यता और उपलब्धियां यहि बाताती हैकि अब जो होगा वह बहुत ही अच्छा होगा ।

