देवास, 22 सितम्बर 2021/ प्राचार्य के. पी. कॉलेज देवास ने बताया कि श्री कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास में 23 सितम्बर गुरूवार को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के लिए केरियर अवसर मेले का आयोजन किया किया जायेगा। मेले में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सस्ंथानों, उद्यमियों के प्रतिनिधियों के साथ विद्यार्थी सीधे सम्पर्क कर अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मेले में कई संस्थान अपनी मानव संसाधान आवश्यकता हेतु स्पॉट प्लेसमेटं भी करेगे। इच्छुक विद्यार्थी दस्तावजों तथा पासपोर्ट साईज फोटो के साथ इस अवसर का लाभ लेते हुए रोजगार प्राप्त कर सकते है। मेले में विभिन्न संस्थानों के स्टालों के माध्यम से नवीनतम रोजगारों की जानकारी व उनसे संबंधित योग्यताओं की सूचनाएं भी विद्यार्थियों को उपलब्ध हो सकेगी। विद्यार्थियों को अपने इंटर्नशिप के संबंध में सर्वेक्षित संस्था से संपर्क करने में जो कठिनाई आती है, उसका निराकरण भी इस मेले में संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करके किया जा सकता है।

