कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ल ने शीलनाथ धूनी संस्थान का किया निरीक्षण पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास के मल्हार रोड स्थित शीलनाथ धूनी संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित गुरू महाराज के भक्तगण उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने श्री शीलनाथ महाराज की पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने गुरु महाराज के व्यक्तित्व एवं जीवन के बारे में जानकारी ली। इस पर उनके भक्तगणों ने गुरु महाराज के जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी।