देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप)पुलिस थाना सिविल लाईन द्वारा चलाये जा रहे गुण्डा विरोधी अभियान, संम्पत्ति संबंधी अपराधों, थाना क्षेत्र मे हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों की जांच मे सफालता प्राप्त की ।
चेन स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक देवास विवेकसिंह चौहान और थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई । इस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग के घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फूटेज एवं सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर मुखबिर सूचना के आधार पर टीम को ज्ञात हुआ कि पिछले दिनों रामनगर और वन मण्डल में हुई लूट के हुलिये का बदमाश रेल्वे माल यार्ड के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस थाना सिविल लाईन टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के बदमाश को हिरासत में लेकर संदिग्ध से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ पर संदिग्ध द्वारा अपना नाम अल्फेज उर्फ राजा उर्फ पापी पिता अकिल एहमद उम्र 23 वर्ष निवासी मकान नंबर .145 आनंद नगर , देवास बताया एवं दिनांक समय घटना को बदमाश द्वारा देवास शहर में रामनगर व वन मण्डल क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वरदात करना स्वीकार किया गया । दोनों घटनाओं मे थाना सिविल लाईन में धारा 392 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी द्वारा सुनसान, अंधेरे वाले इलाके में रेकी कर महिलाओं को देखकर मौका पाकर चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था । आरोपी से 01 स्पेलेण्डर प्लस मोटरसायकिल ,एक सोने की चेन व एक सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग एक लाख रूपये है । गिरफ्तार आरोपी अल्फेज उर्फ राजा उर्फ पापी पिता अकिल एहमद उम्र 23 वर्ष निवासी मकान नंबर .145 आनंद नगर , देवास , मप्र । आदतन अपराधी अल्फेज उर्फ राजा उर्फ पापी पर कुल 4 से अधिक अपराध शहर के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है । जिसमें चोरी , लूट , जुआ , मारपीट आदि के अपराध है । इस सराहनीय कार्य में नगर पुलिस अधीक्षक देवास विवेकसिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सायबर किरण कुमार शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय सिंह , उनि गौरव नगावत , उपेन्द्र नाहर प्रआर संतोष रावत , प्रआर धरमवीर गुर्जर , आरक्षक नवीन पटेल , रवि पटेल एवं सायबर सेल से प्रआर सचिन का सराहनीय योगदान रहा है । उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक , देवास द्वारा नगद ईनाम राशि से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

