ममता महिला साख सहकारी संस्था की 27 वी साधारण सभा सम्पन्न


देवास। ममता महिला साख सहकारी संस्था की 27वीं वार्षिक साधारण सभा संस्था कार्यालय में संस्था अध्यक्ष मुमताज सिद्दीकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा संस्था के संस्थापक स्व. दुर्गाशंकर पण्ड्या के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। संख्या अध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन संस्था के सदस्यों को पढक़र सुनाया गया। तत्पश्चात संस्था प्रबंधक शाइस्ता सैयद द्वारा वर्ष 2020-21 वार्षिक बजट की जानकारी दी गई एवं भावी योजनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। संस्था निरंतर लाभ से प्रगति की ओर अग्रसर है इस पर हर्ष व्यक्त किया गया। संस्था के सदस्यों को उपहार भेंट किये गये। सभा का संचालन अर्शी सिद्दीकी ने किया एवं आभार चंचला शिंदे ने व्यक्त किया।