देवास खुमानसिंह बैस/(शाकिर अली दीप) चित्रकला और रंगोली कला मे देवास का नाम देश मे रोशन करने वाले कलागुरु अफज़ल खान की 21 वी पुण्यतिथि एक अक्टूबर से उनके परिवार के दो युवा कलाकार आमेला खान और शादाब की चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन विक्मसभा कलाभवन मे किया जा रहा है ।
इस संबंध मे आयोजित पत्रकारवार्ता मे आमेला खान और शादाब खान सहित उनके मार्गदर्शन चित्रकार राजेश परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आमेला खान ने पेपर की कतरन से जीवंत चित्र (कोलाज आर्ट) बनाए हैं ,जिनमे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी सहित अन्य चित्र शामिल हैं और शादाब ने लेंडस्केप मे रंगों से प्रकृति की सुन्दरता को साकार किया है । दोनो बहन भाई की देवास मे यह पहली प्रदर्शनी है जिसमे कलागुरु अफज़ल की कला प्रतिबिम्बित होती है । दोनो बहन भाई को कलाक्षेत्र मे स्वर्ण पदक और अनेक पुरस्कार मिले हैं । शादाब की रंगोली कला को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,गृहस्थी नरोत्तम मिश्रा सहित राहुल गांधी और अनेक बड़ी हस्तियों से प्रशंसा मिली है ।
प्रेसवार्ता के माध्यम से अफज़ल सर के भाई शरीफ खान और रईस खान सहित प्रसिद्ध चित्रकार राजेश परमार ने कलाप्रेमी जनता से इस अद्भुत कला प्रदर्शनी मे शामिल होने की अपील की है । प्रदर्शनी शाम पांच बजे से रात दस बजृ तक आमंत्रण के अवलोकनार्थ 1 से 3 अक्टूबर तक खुली रहेगी ।

