


देवास । देवास प्रेस क्लब के चुनाव मल्हार स्मृति मंदिर पारिवारिक ,सौहार्दपूर्ण और सहयोगी वातावरण में संपन्न हुए।
पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार की आदर्श राष्ट्रवादी पैनल के सातों प्रत्याशी प्रगति और विकास के संकल्प पर विजता रहें।
अध्यक्ष के पद पर अतुल बागलीकर और उपाध्यक्ष के पद पर शेखर कौशल विजेता रहे ।
,सचिव के पद पर चेतन राठौर , सहसचिव के पद पर शैलेंद्र अडावदिया, कोषाध्यक्ष के पद पर सिद्धार्थ मोदी , कार्यकारिणी सदस्य खुमानसिंह बेस और कमल अहिरवार निर्विरोध घोषित किये गए।
प्रेस क्लब के सभी पत्रकार साथी चुनाव प्रक्रिया के तहत उपस्थित रहें।
निर्वाचन अधिकारी एडव्होकेट मनोज हेतावल और मुन्ना वारसी व सहयोगियों ने संपन्न कराया ।
विजेताओं को सभी पत्रकारों ने शुभकामनाएं दीं और विजेताओं ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

