देवास निराला दरबार निराला देवास मे दो देवियों का वास निराला (श्रद्धा के आकाश से भक्ति रस की बारिश मृ भीगे श्रद्धालु )

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) कोई सुनकर आनंदित हो रहा है और कोई गाकर और गुनगुनाकर । देवास के युवा भजन गायक आकाश अग्रवाल को देवास की टेकरी पर विराजित दिव्य देवी शक्तियों माता तुलजाभवानी ,माता चामुण्डा और उज्जैन के बाबा महांकाल की कृपा से भजन गायन मे अपार लोकप्रियता मिल रही है ।
इन दिनो आकाश का भजन “देवास निराला,दरबार निराला/देवास मे दो देवियों का वास निराला” सोशल मीडिया पर धूम माचा रहा है । आकाश अग्रवाल का अंदाज जादुई और बहुत ही सुन्दर है,इनकी आवाज़ मे श्रद्धा का सजीव सम्मोहन है जो सुनने वालों को अपनी तरफ सहज ही आकर्षित कर लेता है ।
इससे पहले आकाश अग्रवाल के भजन “मेरा देवास शहर और उज्जैन शहर मे दिल ये खो गया भी लोकप्रियता का कीर्तिमान बना कर मन-मस्तिष्क,पर छा गये हैं ।
आकाश को देवास के अन्य भजन गायकों से अधिक प्रसिद्धि मिलने का कारण उनका देविय शक्तियों के प्रति समर्पण और कंचन विश्वास है । आकाश अग्रवाल की आवाज और अंदाज शरीर को दिव्य चेतना और ताज़गी से भर देते हैं । नवरात्रि मे आकाश को दैवीय कृपा सहित दैवीय भक्तों की प्रशंसा भी मिल रही है ।