देवास मे पहाड़ी पर दैवी दर्शनार्थियों का आंकड़ा आठ लाख पार (सप्तमी अष्टमी को माता अहिल्या के महानगर से आया श्रद्धा का सैलाब)

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) पिछले दो वर्षों से नवरात्रि मे दैवी दर्शन से वंचित श्रद्धालु इस वर्ष कोविड-19 पर नियंत्रण होते ही अनियंत्रित होकर पहाड़ी और पांडालों मे दैवी पूजा,प्रार्थनाओं और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं ।टेकरी पर माता तुलजाभवानी और माता चामुण्डा के दरबार मे हाजरी देने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा आठ लाख पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है जो दस लाख तक पहुंच जाएगा। बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों द्वारा श्रद्धा और भक्ति के इस दिव्य प्राकृतिक केन्द्र की प्रशंसा कर सेल्फी और फोटो लेने वाले भी सक्रिय नजर आये । माता तुलजाभवानी और माता चामुण्डा मंदिर और परिसर मे चांदी से कलात्मक और आकर्षक सजावट सहित देवियों का दिव्य-सजीव रुप भी भक्तों को सम्मोहित कर रहा है । 64 कैमरों से व्यवस्थाओं पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की नजर और सात सौ से अधिक पुलिस-प्रशासनिक अमला सुरक्षा मे समर्पित होने सहित समाजसेवियों का सहयोग सरलता से दर्शन का कारण रहा । इस बार प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों द्वारा टेकरी पर लाखों दर्शनार्थियों का समाचार कोविड-19 की गाइड लाईन के कारण छिपाने का प्रयास भी किया गया । कलेक्टर द्वारा लगातार कोरोना गाइड लाईन का कड़ाई से पालन करने का प्रचार करवाने के बावजूद शहर मे लाखों दर्शनार्थियों की उपस्थिति ने प्रमाणित किया कि प्रशासन-पुलिस प्रतिबन्ध श्रद्धा और भक्ति से अधिक शक्तिशाली नहीं है ।
देवास प्रेस क्लब और पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका भी नवरात्रि पर्व की सफलता मे यादगार रही है ।
श्रद्धालु ,दर्शनार्थियों द्वारा सु-व्यवस्थाओं की सराहना भी की जा रही है ।