देवास (खुमानसिंह बैस) देवास शहर जिले मे नशे का अवैध कारोबार सांठगांठ से जारी है और अलग से होने वाली बड़ी कमाई कर्तव्यपालन पर भारी है ।
देवास मे अनेक स्थानों पर मादक पदार्थों का व्यपार इसलिए फूल फल रहा है कि इस पर अंकुश लगाने वालों को नशा माफियाओं ने रिश्वत का नशा करना सिखा दिया है । अवैध कमाई के उजाले मे जिम्मेदारों को समाज की जड़ें खोखली करने वाले नहीं दिखाई देते ।
देवास का पुराना बस स्टेण्ड अवैध नशा व्यपार के लिए कुख्यात रहा है । यहां एक पठान परिवार वर्षो से चरस और गांजा बैचकर देवास को बदनाम कर रहा है । पुराना बस स्टेण्ड पर मनकामनेश्वर मंदिर के सामने जवाहर चौक नगरनिवास वाले रास्ते पर कार्नर पर पान की दुकान से वर्षो तक नशा बेचने वाले सरगना को जेल की हवा मिलने के बाद अब वही नशा कारोबार कस्साबान मस्जिद के पास मनकामनेश्वर मंदिर के दाहिनी तरफ एक होटल से संचालित किया जा रहा है ।
सूत्रो ने बताया कि वर्मान मे धार्मिक स्थलों के निकट किसी पठान द्वारा ही नशे का कारोबार होटल रेस्टोरेन्ट की आड़ मे किया जा रहा है । यहां दिनभर नशा खरीदने वालों का आना जाना लगा रहता है । पुलिस की आंखों पर सहयोग की पट्टी बांधकर यह नशीला कारोबार आसानी से किया जा रहा है ।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस तरफ ध्यान देंगे या यह कारोबार यूं ही चलता रहेगा?

