
देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) पहल सकारात्मक हो तो सहयोग भी सकारात्मक ही मिलाता है । बागली सब जेल परिसर में 21 अक्टूबर गुरुवार का दिन यादगार और प्रेरक बन गया । सब जेलर रोहिदास पीकले की पहल पर स्थानीय समाजसेवियों ने जेल मे लायब्रेरी के लिए पुस्तकों का प्रशंसनीय सहयोग प्रदान किया !
इससे पहले देवास जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे द्वारा जेल मे लायब्रेरी शुरु करने की पहल करते हुए समाजसेवियों से पुस्तकें (दान)करने की अपील समाचार-पत्रों के माध्यम से की गई थी ।
प्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर डले मैसेज के जरिए अधिकतर समाजसेवियों ने सामाजिक साहित्यिक और धार्मिक पुस्तकें देने की पहल की ।देखते ही देखते लगभग 500 पुस्तक नवीन लाइब्रेरी में एकत्रित हो गई । पुस्तकों को व्यवस्थित रखने के लिए समाजसेवी,पत्रकार ,, अधिवक्ता प्रवीण चौधरी द्वारा अलमारी भी उपलब्ध करवा दी । गुरुवार को जेल परिसर में लाइब्रेरी शुभारंभ के अवसर पर बंदियों की उपस्थिति में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास ,विशेष अतिथि प्रवीण चौधरी ,हीरालाल गोस्वामी ,मुकेश गोस्वामी, पूनम गोस्वामी, नीलिमा सोनी उपस्थित रहे ।
अतिथियों का स्वागत बागली सब जेल के प्रभारी रोहिदास पिकले द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया!
कार्यक्रम की शुरुआत में माता सरस्वती का पूजन किया गया , इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में पुस्तक को मित्र बनाने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन बागली प्रेस क्लब सचिव सुनील योगी ने किया । आभार व्यक्त जेल प्रभारी रोहिदास पिकले ने किया ।

