
दौरने गस्त कन्नौद के ग्राम, नानासा , सुखरास ,टाकली खेड़ा ,एवम खाते गांव रोड पर धावों पर,कार्यवाही में 20 लीटर हाथ भट्टी शराब 200किलो ग्राम महुआ लाहन एवम 10 पाव मसाला मदिरा 20 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामदकी गई
3 प्रकरण मध्य प्रदेशआबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के पंजीबद्ध
जप्त मदिरा की कीमत लगभग 16,600 रु
आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 21.10.2021 को कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन एवम सहायक आबकारी अधिकारी श्री राघवेंद्र कुशवाह के नेतृत्व मे कन्नौद के *वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव द्वारा दौराने गस्त शंका के आधार पर ग्राम nanasa के ग्राम सुखरास, ताकली खेड़ा , में अवैध मदिरा का विक्रय करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें 20 पाव प्लेन मदिरा 10 पाव मशालामदिरा ,20लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम 200 लीटर लाहन बारामद की गई तथा 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए । जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 16600 रुपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षक राजेश जोशी का विशेष सहयोग रहा। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

