देवास (खुमानसिंह बैस) कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गीताभवन और नगरनिगम मार्केट 52 दुकान के बीच वाले हिस्से महात्मा गांधी कॉलोनी अवैध कारोबारियों की सक्रियता का केन्द्र बन गई है।
अवैध घातक शराब(पोटली) पोलिथिन मे बिकने से लेकर गांजा,चरस और दूसरे नशे का भी धंधा आसानी से संचालित हो रहा है ।
यहां बड़े स्तर पर सट्टा कारोबार भी प्रारंभ कर दिया गया है । सटोरियों की सक्रियता सुबह से रात तक देखी जा रही है । कोई रायकवार इस सट्टा कारोबार का संचालन पुलिस सेटिंग से कर रहा है ।
सूत्रो ने बताया कि सटोरिया खुद को पार्टी के किसी प्रकोष्ट का पदाधिकारी प्रचारित करता है । लम्बे समय से अवैध शराब का धंधा करते करते अब अपने स्वर्गीय पिता के सट्टा व्यपार को भी शुरु कर दिया है ।
आसपास के दुकानदारों सहित अन्यों ने बताया कि सटोरिये ने अवैध शराब के कारोबार के बाद अब सट्टा और हाजिर भी शुरु कर दिया है ।
कोतवाली क्षेत्र मे ही कंजर मोहल्ला मे बड़ी सांठगांठ से हाजी साहब का सट्टा भी सदाबहार है । पुलिस अधिकारियों के अवैध कारोबार पर अंकुश और कार्रवाई के दावे का दम अवैध कारोबारी आसानी से निकाल रहे हैं ।

