क्लब देवास के द्वारा शनिवार दिनांक 13 नवम्बर 2021 बाल दिवस की पूर्व संध्या पर एक शानदार सांगीतिक साँझ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें बाल दिवस के पूर्व साथी गायक कलाकरों द्वारा बच्चों से संबंधित एवम शानदार सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।इंदौर से पधारे श्री कपिल सोनी जी ने अपनी सुरीली आवाज़ से आयोजन में समां बांध दिया।क्लब के प्रमुख श्री अजय सोलंकी (गुरुजी)ने बताया कि यह संगीतमयी आयोजन देवास के नवप्रतिष्ठित क्लब क्लासिको रसूलपुर चौराहा पर आयोजित हुआ,जहाँ, सरस्वती वंदना से कार्यक्रम आरम्भ किया गया।अजय सोलंकी,सुनील मालवीय, विवेक धवले,पूजा साहू, अजय अर्थ,प्रीति चौधरी, दीप्ति निगम,साधना श्रीवास्तव, नवीन पुरोहित,प्रवीणराज सहगल,पंकज नामदेव,शक्तिसिंह ठाकुर,विजय बहादुर सिंह,आदि गायक कलाकरों के द्वारा एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।कराओके क्लब के यह कार्यक्रम रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री डॉ कुशवाह जी की उपस्थिति में हुआ।कराओके क्लब सदैव शौकिया गायकों को मंच देने का कार्य करता है।जिससे प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय गुरुजी ने किया एवं समापन सुस्वादिष्ट माधुर्य भोज के साथ संपन्न हुआ।

