देवास शहर को देश मे प्रथम स्थान मिलने पर आयुक्त का कर्मचारी परिवार ने किया सम्मान

देवास/ नगर निगम देवास को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत तीन केटेगिरी मे सम्मान प्राप्त हुआ है। जिसमे सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज मे देश मे देवास शहर को प्रथम स्थान प्राप्त होने, 3 लाख की आबादी वाले शहरो के अन्तर्गत थ्री स्टार रेटिंग मे तथा 3 से 10 लाख की आबादी मे 10 वॉ स्थान प्राप्त होने पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान का आत्मीय स्वागत नगर निगम परिवार की ओर से किया गया। आयुक्त ने इस अवसर पर सम्मान से अभिभूत होकर उपस्थित अधिकारियो, कर्मचारियो से कहा कि सम्मान प्राप्ती की सफलता मे शहर के नागरिको एवं निगम कर्मचारियो का भरपूर सहयोग मिला, जिससे देवास का नाम पूरे देष मे रोषन हुआ तथा आगे भी नागरिको व कर्मचारियो का इसी प्रकार सहयोग मिलने पर शहर का नाम आगे भी पूरे देश मे रोशन करने का प्रयास करेगे। आयुक्त का स्वागत निगम परिवार की ओर से अपर आयुक्त आर.पी. अधिकारी श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय विशाल जोशी, सहित भास्कर सरमंडल, रविन्द्रसिह ठाकुर, संजय सांगते, उमेश चतुर्वेदी, हफीज मंसूरी, नारायण शर्मा, शैलेन्द्रसिह झाला, संजय पारखे, अजय खिची, कुश्माकर भंवर, ताराचंद चौधरी, पप्पु शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, रवि पटेल आदि के द्वारा किया गया।