देवास। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहू लाल साहू द्वारा राजपूत समाज की महिलाओं के पर दिए गए अभद्र बयान के खिलाफ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की सोनकच्छ तहसील इकाई द्वारा पुतला दहन किया गया। तहसील अध्यक्ष राहुलसिंह नागपचलाना ने बताया कि अगर भाजपा ने बिसाहू लाल को मंत्री पद से बर्खास्त नही किया गया तो पूरे प्रदेश भाजपा का विरोध होगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में शमशेर सिंह, धनवीरसिंह, अर्जुनसिंह, जीवनसिंह, राजेन्द्रसिंह, रवि बना, लोकेंद्र सिंह, लाखनसिंह, ओंकारसिंह, काना बना, राजपालसिंह, राजू भैया आदि करणी सैनिक व समाजजन उपस्थित थे।

