

देवास(खुमानसिंह बैस) देवास नगरनिगम स्वच्छता मे पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर रहा है । अनेक संगठन कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला और नगरनिगम आयुक्त विशालसिंह चौहान का सम्मान इस उपलब्धि पर कर रहे हैं लेकिन स्टेशन रोड पर स्वच्छता की सच्चाई अतिक्रमण और गन्दगी के रुप मे दिखाई दे रही है ।
लालगेट से लेकर गजरागियर्स तक दुकानदारों द्वारा दस से बीस फिट अतिक्रमण और अवैध गुमटियों का जाला है । कुछ असामाजिक जगह रोककर बैचने का धंधा कर रहे हैं । कोई गीताभवन के पास मछली अण्डे बैच रहा है और कोई चरस,गांजा सहित अवैध शराब बैचने मे व्यस्त है । सट्टा अड्डा भी निडर होकर संचालित किया जा रहा है । शिवम स्टेट की लाइन मे करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जा भी किसी विभाग और जिम्मेदार को नहीं दिखाई दे रहा है । ईसाई कब्रिस्तान के सामने अवैध गुमटियों की संख्या नगरनिगम की उदासीनता और लापरवाही से बढ रही है । रात मे शराबी,चरसिये और गंजेड़ी यहा जमघट लगा कर छेड़छाड़ करते हैं । मछली की दुकान विशाल फिश सेन्टर के नाम से चलाई जा रहि है । मछली की दुर्गन्ध से लोगो का पैदल महिलाओं का निकलना मुश्किल है ।
कलेक्टर श्री शुक्ला स्वस्थ देवास और नगरनिगम आयुक्त विशालसिंह चौहान स्वच्छ देवास के लिये सक्रिय हैं इसके बावजूद बढ़ता अतिक्रमण और अवैध दुकानें असामाजिक गतिविधियों का कारण बनकर स्वच्छता मुहीम पर सवाल हैं? । नगरनिगम आयुक्त विशालसिंह चौहान और कलेक्टर खुद अवलोकन करें और स्टेशन रोड को अतिक्रमण से मुक्त करने मे प्रभावी पहल भी करें । नगरनिगम ,प्रशासनिक-पुलिस लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है ।

