अमलतास हॉस्पिटल में हुआ ब्रेन(मस्तिष्क) का जटिल ऑपरेशन।


अमतलास हॉस्पिटल में मक्सी के रहने वाले देवीसिंह के ब्रेन की हुई सफल सर्जरी,अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की मक्सी के रहने वाले विशाल अपने दादा देवीसिंह को शुक्रवार को अमलतास हॉस्पिटल लेकर आए थे। जिनके सिर में पुरानी चोट होने के कारण उनकी याददाश्त जा चुकी थी और वो सही से चल भी नहीं पा रहे थे। जिनकी अमलतास हॉस्पिटल में डॉ.मिलेश नागर (न्यूरोसर्जन) द्वारा सफल सर्जरी की गई जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। मरीज के परिजनों ने बताया कि हम कई अस्पतालों में भटक चुके थे सभी जगह हमें कहा गया था कि इनके जीवित रहने की संभावना कम है। फिर अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती कर ऑपरेशन किया गया। वहीं डॉक्टर मिलेश नागर का कहना है कि छोटे से छेद से माइक्रोस्कोप से देखकर अत्याधुनिक उपकरणों से 6 घंटे में सफल सर्जरी की गई।मरीज के दिमाग मे बहुत बड़ा क्लॉट था,जो कि बाये भाग में दबाव डाल रहा था, जिसके कारण दाये भाग में कमजोरी थी,ओर सोचने समझने की क्षमता बिल्कुल नहीं थी मरीज के परिजन मरीज के परिजन बहुत ही चिंतित थे,वह काफी अस्पतालो में गए लेकिन कोई परामर्श नहीं मिला वहीं देवीसिंह का आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज किया गया है।