भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सुनील वर्मा का सम्मान

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस के रूप में मना कर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा श्री नारायणी सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील वर्मा व प्रदेश महासचिव संतोष वर्मा देवास का सम्मान किया गया ।
दोनों नेताओं ने अपने सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है ।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल जी साहू , प्रदेश सह प्रभारी देव नारायण जी प्रजापति व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्णा गौर , प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह जी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
सुनील वर्मा तथा संतोष वर्मा ,अशोक गोस्वामी, ने सभी का हृदय से आभार माना। एडवोकेट सुनील वर्मा जिन्हें मध्यप्रदेश सरकार में केश शिल्पी बोर्ड के प्रबल दावेदार हैं।