देवास।जिस तरह से धार्मिक आयोजन का अपना महत्व होता है ठीक उसी प्रकार खेल गतिविधियां भी अपने आपमे एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हमे खेलो को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए।उक्त विचार जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. के लीगल एडवाइजर चंद्रपाल सिह सोलंकी (छोटू) ने
30 दिसम्बर को आयोजित होने वाली मिस्टर मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार के समक्ष व्यक्त किए।
अकबर शेख अज्जू ने बताया कि चैम्पियनशिप में पूरे प्रदेश से लगभग 200 बॉडी बिल्डर(खिलाड़ी)भाग लेंगे,चैम्पियनशिप में इनाम के तौर पर एक लाख चालीस हजार केश प्राइस दिए जाएंगे।बाहर से आ रहे खिलाड़ियों के लिए रुकने व भोजन की व्यवस्था एमबी रोड़ स्थित गुलशन पैलेस पर की जाएगी,चैम्पियनशिप का स्थान सयाजी द्वार कलेक्ट्रेट के सामने रहेगा। पूरी चैम्पियनशिप में कोविड नियमो का पालन किया जाएगा।
पत्रकारवार्ता में बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष खुमानसिंह बैस, सचिव वीरू ठाकुर ,मंदीप सिंह पंवार ,रेहान शेख ,राहुल गोलिया, सम्राट सोनी ,अभिजीत सिंह बैस जीशान शेख ,अंकित दुबे सहित सदस्य मौजूद रहे।
उक्त जानकारी एसो. के मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।

