
देवास। बावडिय़ा स्थित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई पर संस्था सेल्फ वेलफेयर सोसायटी द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हल्दी कुमकुम का आयोजन रखा गया। साथ ही गोमती नगर बस्ती में छोटे बच्चों को भोजन एवं तिल गुड़ के लड्डू के साथ मास्क, पेस्ट एवं पतंग भी वितरित किए गए। संस्था एवं रसोई संचालक रितेश उपाध्याय ने बताया कि हमारी संस्था सेल्फ वेलफेयर सोसायटी विगत 5 वर्षो से लगातार सेवा बस्ती जनहितैषी कार्य करते हुए अपनी सेवा प्रदान कर रही हैं। हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम में विशेष उन महिला समूह को बुलाया गया जो अपने घर के कार्य के साथ-साथ बचत समूह चला रहे है एवं नगर निगम के साथ मिलकर अपनी सेवाय प्रदान कर रहे हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर ऐ.डी.जे.मेडम श्रीमती निहारिका सिंह एवं ऐ.डी.जे. श्री मिश्रा सर ने हितग्राहियों के स्वादिष्ट भोजन हेतु अन्नदान किया। इस कार्यक्रम में सामाजिक दुरी का भी ध्यान रखा गया। इस अवसर पर विशेष रूप से नगर निगम से सिटी मैनेजर विशाल सर, संस्था सॉलिडरिडेड से पुर्वा मेडम, लिपि भार्गव, सचिन पंचोली, बरखा चंद्रवद, सविता राठौड़, इम्तियाज भाई, आशीष सोनी, नवीन, अनुराग शुक्ला आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार सय्यद तस्कीन अली ने माना।


