देवास जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 26 फरवरी को देवास में

देवास 25 फरवरी 2022/ प्रदेश की खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 26 फरवरी को देवास आयेंगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया 26 फरवरी को प्रात:10 बजे भोपाल से प्रस्‍थान कर 11.45 बजे देवास सर्किट हाउस आयेंगी। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेंगी। दोपहर 02 बजे स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। तत्‍पश्‍चात 03.15 बजे देवास से आगर मालवा के लिए प्रस्‍थान करेंगी।