प्रद्युम्न सिंह राठौड़ देवास के एकमात्र धावक जिसने देवास व प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर गोरवान्वित किया

दौड़ अर्थात रनिंग एक ऐसा वर्कआउट है जिसमें कम से कम साधनों का उपयोग करते हुए अधिकाधिक सार्थक परिणाम हासिल किये जा सकते है रनिंग जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोंण, आपकी अंदरूनी शक्ति को बढ़ाती है और सदैव स्वस्थ और खुश रहने का भाव भी विकसित करती हैं कोविड की त्रासदी के बाद हम स्वास्थ्य के प्रति और जागरूक हो गये है
रनिंग का सर्वाधिक प्रचलित फोर्मैट मैराथन है जिसमे 42.18 किलोमीटर दौड़ना होता है इसके लिए प्रबल मानसिक दृढ़ता और शारीरिक क्षमता दोनो ही आवश्यक है देवास शहर के इतिहास में एकमात्र धावक प्रद्युम्न सिंह राठौर है जो एक या दो बार नही बल्की 8 बार फुल मैराथन दौड़ चुके है

विश्व स्तर पर देवास का नाम रोशन कर चुके है राठौड़

प्रद्युम्न सिंह राठौर विश्व स्तर की प्रचलित सिडनी मैराथन ओर शिकागो मैराथन सफलता पूर्वक पूर्ण कर चुके है इसके अतिरिक्त टी सी एस वर्ल्ड मैराथन बेंगलुरू में विजय दिवस मैराथन, इंडिपेंडेंट डे मैराथन 12 घंटे में ओर इंदौर सुपर चार्जर मैराथन ,पचमढ़ी मैराथन, भोपाल मैराथन , महू मैराथन के साथ साथ इंदौर मैराथन भी पूर्ण कर चुके हैł इसके पूर्व वे इंदौर मैराथन ओर आयरन में चेलेंज के 3- 3 संस्करणों को फिनिश कर चुके है

57 दिन में 700 किलो मीटर दौड़े

हाल ही मे आयरन मेंन विंटर चेलेंज मे लगातार 57 दिन मे 700 किलोमीटर से अधिक दूरी दौड़ कर तय की है यह देवास वासियो के लिए गर्व की बात है
उनके प्रयास युवा पीढी और संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है