16 वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टटेनिस प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम रवाना


देवास। अमेच्योर मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि अहमदाबाद (गुजरात) मे 06 से 10 मार्च 2022 तक होने वाली16 वी राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टटेनिस (बालक/बालिका)प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस टीम रवाना हुई। जिसमें बालक टीम खिलाड़ी अनुज शर्मा (कप्तान ),कृष्णा गिरी,निपुण सांगते,ओजस जाधव, यशकुमार कवाडकर, भव्य खंडेलवाल,आदिया बालोदिया,दर्शील शर्मा तथा बालिका टीम में अंशिका कनोजिया(कप्तान )स्टार सांगते,अनुष्का दवनाडे,प्रियल गुजर, सौम्या चौधरी,माही वर्मा,शांभवी केकरे, वैष्णवी रघुवंशी, बालक टीम कोच, गौरव कदम, मैनेजर अभिषेक परिहार, बालिका टीम कोच सुदेश सांगते, मैनेजर प्रीति पावर हैं।