
-एलआईसी की यूनिट मीटिंग में एलआईसी ब्रांच-2 के शाखा प्रबंधक सुभाष पाठक ने दिए सफलता के टिप्स
देवास। अगर आपका आत्मविश्वास डगमगा रहा है तो एक बार कामयाब हो जाओ। कामयाबी मिलते ही आत्मविश्वास चरम पर आ जाता है और सार्थक दिशा में किया गया कार्य ही सफलता की सीढ़ी है। हमें अपनी सोच को विस्तार देना होगा। अल्प समय में अधिक सफलता हासिल करना है तो अपनी स्टाइल को बदल लों। जितने भी औद्योगिक घराने हुए हैं, उन्होंने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए अपना नेटवर्क बढ़ाया और सफल हुए। हमें भी एक सफल बिजनेसमैन की तरह अपने नेटवर्क को बढ़ाना होगा।
रविवार काे नंदन कानन होटल में आयोजित एलआईसी की यूनिट मीटिंग में यह व्याख्यान एलआईसी ब्रांच- 2 के प्रबंधक सुभाष पाठक ने देते हुए जीवन के प्रत्येक फिल्ड में सफलता की टिप्स दी। श्री पाठक ने कहा कि बिजनेस की परिभाषा है। जो बढ़ता रहे वही बिजनेस है और अभिकर्ता को भी उसका बिजनेस बढ़ाना है। अगर काम में थकान लगती है तो काम से प्रेम कर लो। इंजॉय करते हुए काम करोंगे तो थकान भी नहीं होगी और बिजनेस भी प्रभावी रूप से बढ़ता रहेगा।
मेहनत सही डायरेक्शन में ही हो-
शाखा प्रबंधक श्री पाठक ने अपने व्याख्यान के दौरान कहानी-किस्सों का उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत तो सभी करते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है। मेहनत करें, लेकिन उसका डायरेक्शन सही हो। गलत डायरेक्शन से सफलता के चांस कमजोर हो जाते हैं। लक्ष्य पर फोकस करें, सही दिशा में आगे बढ़े, आपको कामयाब होने में देर नहीं लगेगी। शाखा प्रबंधक श्री पाठक ने कहा कि कामयाब होने के लिए अपने ज्ञान में अभिवृद्धि आवश्यक है। आप जिस फिल्ड में हो, उसके बारे में अधिक जानकारी होना जरूरी है। प्रोडक्ट का नॉलेज होना चाहिए, तभी आप एक सफल अभिकर्ता बन सकते हैं। अहम बात, अपना संपर्क बढ़ाने में कंजूसी न करें। कस्टमर की नीड क्या है, यह भी समझे और प्रोडक्ट के बारे में उसे समझाएं।
200 देशों की जीडीपी से अधिक है संपत्ति-
शाखा प्रबंधक श्री पाठक ने कहा कि एलआईसी की ब्रांड इमेज बताने की जरूरत नहीं है। एलआईसी की कुल संपत्ति 200 देशों की जीडीपी से अधिक है। सन 1956 से जब एलआईसी की स्थापना हुई तभी से इस पर जनता का भरोसा बना हुआ है।
शाखा प्रबंधक की अन्य टिप्स-
– समय का सदुपयोग करें, प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लें।
– रिलेशनशिप बढ़ाएं और कस्टमर का माइंड बिहेवियर जाने।
– पॉजिटिव एक्टिविटी के साथ अगले 15 दिनों की प्लानिंग बनाएं।
– कार्य में महारथ हासिल करने के लिए सतत प्रयास करते रहें।
– अभिकर्ता का कार्य नोबेल है, इसे ध्यान रखें।
कार्य में निरंतरता बनाए रखें-
मीटिंग में सहायक शाखा प्रबंधक पुनीत जालंधरा ने आनंदा एप के माध्यम से फार्म भरने एवं क्लब मेंबरशिप के बारे में जानकारी दी। विकास अधिकारी आशीष परिहार ने प्रोडक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि हमें जब प्रोडक्ट का नॉलेज होगा, तभी हम कस्टमर को संतुष्ट कर सकेंगे, इसलिए प्रोडक्ट का नॉलेज बढ़ाएं। कार्य में अरुचि होने से सफलता भी दूर हो जाती है। आप अपने कार्य पर फोकस करें और निरंतरता बनाए रखें। सक्सेस आपके काम करने के तरीके से ही प्राप्त होगी। प्लानिंग बनाए जो हर फिल्ड में बेहद जरूरी है। कस्टमर को उसकी आय और जरूरत के अनुरूप बीमा दें। मीटिंग में सफल अभिकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। संचालन सुनील मालवीय ने किया।

