

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था जनचेतना द्वारा होलिका महोत्सव का भव्य आयोजन 17 मार्च को विकास नगर चौराहा पर किया गया संस्था केे प्रतीक सोलंंकी ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन भव्य रूप से मनाया जाता है जिसमें होलिका व भक्त प्रहलाद की सुंदर प्रतिमा बनाई जाती है तथा कार्यक्रमों का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया जाता है। इस वर्ष आयोजन में रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न नृत्य, फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5100 रू, द्वितीय पुरस्कार 2100 रू तथा तृतीय पुरस्कार 1100 रू का पुरस्कार दिया जाएगा। सोलंकी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई साथ ही सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी उपस्थित हुए । संस्था संरक्षक राजीव खंडेेलवाल, संयोजक अजय तोमर, अध्यक्ष कमल आहूूजा, विकास गिरी, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल चावड़ा, गोपाल खत्री, राजेन्द्र चौधरी, रंजीत पंवार, रवि बैरागी, अंसार शेख, कृष्णकांत दुबे, दीपक जायसवाल, ऋषि सोलंकी, नितेश प्रजापति, गणेश मनसारे, सोनू ठाकुर, विशाल पंवार, सोनू शर्मा, डॉ. गोविंद यादव, रघुनंदन समाधिया, धीरज सेंधव, योगेश दुबे आदि सहित हजारो दर्शको ने आकर कर कार्यक्रमों का आनंद लिया

