प्रेस क्लब महेश्वर तीर्थ बस का सफर यादगार बन गया

प्रेस क्लब द्वारा वैसे तो वर्ष भर में कई आयोजन किया जाता है परंतु यह एक सफर यादगार तो रहा ही बहुत कुछ दे गया इतना अपनापन और साथियों का स्नेह मिला की लगा कि बहुत दिनों बाद हम पुराने दिनों में लौट आए हैं स्कूल के दिनों में पारिवारिक माहौल में हर साथी एक दूसरे के प्रति दिल से समर्पित भाव से साथ चल रहा था। इतना अपनापन और दोस्ती भरा अंदाज बहुत दिनों बाद देखने को मिला वैसे कई आयोजन होते जो पार्टी या मनोरंजन में बदल जाते हैं और आखिरी में उसका फल निकलता है कुछ न कुछ खटास या बस कुछ पल का आनंद और भूल गए वह पार्टी ।परंतु किसी धार्मिक सात्विक पवित्र नगरी की पावन धरा का यह एक अनुभव करने वाला सफर रहा । वर्षों बाद इतने दूर बस के सफर में एक साथ जाना पहले तो कई साथियों को मनाना पड़ा वे कार से आना चाह रहे थे बस का एक हो गया था उनको कि हमको कुछ हो जाएगा उदाहरण हमने उनको कोरोना आपदा यूक्रेन युद्ध परिस्थिति का दिया कि जिस परिस्थिति में हो चलो फिर क्या कार वहीं पर रखकर हो गए बस पर सवार और मां नर्मदा तक पहुंचते-पहुंचते आनंदित हो गए युवा टीम साथ में वरिष्ठ विनोद जैन जी का नेतृत्व प्यारे दोस्त अनिल सिकरवार दिलीप मिश्रा जी अरविंद टेलर जी अरविंद त्रिवेदी जी अमित अमिताभ शुक्ला विजेंद्र उपाध्याय मुकेश डॉक्टर और प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागली कर उपाध्यक्ष शेखर कौशल सचिव चेतन राठौड़ सह कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी सचिव शैलेंद्र भाई और युवा साथी खुमान सिंह बेस जितेंद्र शर्मा अमित बागली कर मयूर व्यास अरुण परमार अशोक पटेल और यात्रा के मुख्य सूत्रधार खूबचंद मनमानी बच्चन जी यादगार गीत और युवा साथी द्वारा हर समय छोटी से छोटी बात के लिए ध्यान रखने के साथ आदर सम्मान के पल यादगार और बहुत कुछ सिखा देने वाले रहे धार्मिक सफर रिश्तो को जोड़ता है फेविकोल के जोड़ की तरह उसी तरह 2022 के 22 साथियों का यादगार सफर रहा । मां नर्मदा की गोद में जाते ही सारी थकान उतर गई और नई ऊर्जा के साथ अब फिर हम हमारी फील्ड में मैदान में है सभी साथियों का दिल से धन्यवाद आभार और फिर एक अगले धार्मिक सफर के लिए सभी हो जाए तैयार जय मां नर्मदे जय मां नर्मदे नर्मदे हर।💐💐🌹🌹🚩🚩🚩