
नरेन्द्र दीवान को मिस्टर एम पी का ख़िताब… इंदौर में आयोजित 47 वीं सीनियर बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा, 2 री मेन फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मे मंदसौर के बॉडी बिल्डर नरेन्द्र दीवान ने मांस पेशियों का शानदार प्रदर्शन कर मिस्टर इंडिया 2022 के ख़िताब एवम मेंदोला ट्रॉफी पर कब्जा किया.. राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश उज्जैन के तत्वावधान मे इंदौर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा विधायक रमेश मेंदोला ट्रॉफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का भव्य आयोजन माँ अहिल्या की नगरी इंदौर के सयाजी होटल मे किया गया.. मध्यप्रदेश के 33 जिला इकाइयों के 253 शरीर साधकों ने संगीत की धुन पर राष्ट्र भक्ति गीतों पर थिरकते हुए शानदार खेल की दावत खेल प्रेमियों को प्रदान की.. स्पर्धा का शुभारंभ इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के संगठन सचिव एवम ओब्जर्वर् श्री विश्वास राव(वाराणसी), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अतिन तिवारी, राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके, समाज सेवी श्री जगदीश जेठवा ने बजरंग बली के चित्र पर पूजन अर्चन कर किया.. स्पर्धा के 10 ग्रुप्स मे 3 लाख केश प्राइज़ वितरित किए गए.. बेस्ट पोजर नीमच के पुष्पेंद्र सांखला चयनित किए गए.. मोस्ट मस्कुलर मेन इंदौर के जगदीप साहू और बेस्ट इंप्रोवेड बॉडी का अलंकरण आनंद मिंज भोपाल चयनित किए गए. .. स्पर्धा के विभिन्न वजन विभागों के पुरुस्कार विधायक श्री रमेश मेंदोला, युवा नेता श्री गोलू शुक्ला, श्री हरीश विजय वर्गीय, राजेश शिरोडकर ने प्रदान किये..स्पर्धा के निर्णायक डॉ. मुमताज खान, आशीष टोंक, मांज कुरेशी, अर्जुन पंडित, राजेश भारती, अनिल चावंड, मकबूल वारसी थे.. इस अवसर पर रोहित जेठवा, समीर व्यास, संजय कराडे, सुमंत् जोशी, संदीप ओझा, को खेल मित्र अलंकरण से विधायक श्री रमेश मेंदोला ने प्रदान किए.. स्पर्धा का तकनीकी संचालन शैलेंद्र व्यास एवम मुक्ता सिंह ने किया.. आभार रोहित जेठवा ने माना..

